ऑलराउंडर के तौर पर रखते तो फायदे में रहती टीम मुम्बई (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस सत्र में आंद्रे रसेल को कोच बनाकर गलती की है। कैफ के अनुसार रसेल को कोच बनाने की जगह पर ऑलराउंडर के तौर पर उतारना चाहिए था। कैफ ने ने सोशल मीडिय में लिखा, इस सत्र में केकेआर की सबसे बड़ी भूल रसेल को ऑलराउंडर की जगह पर कोच बनाना रहा। उन्हें केकेआर के डगआउट में रखने और दूसरी फ्रेंचाइजी को नीलामी में खरीदने न देने का दावं बेकार गया। वह अब भी कैमरोन ग्रीन से बेहतर ऑल-राउंडर हैं। आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक पांच मैच खेले हैं और इसमें से उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच नहीं हो पाया। हैरानी की बात ये है कि केकेआर ने अभी तक एक भी मुकाबला इस सत्र नहीं जीता है। कैफ ने कहा कि टीम ने सुनील नरेन को तो रिटेन किया पर रसेल को छोड़ दिया। यहां तक कि उनको नीलामी से भी दूर रखा और अपने साथ जोड़ने के लिए उन्हें पावर कोच की भूमिका दी। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम के सहयोगी स्टाफ में कोई ऐसा पद दिया गया है। इससे लगता है कि पावर केकेआर से ही गायब हो गयी है। । टीम अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गयी है।उसके पास केवल एक अंक है। वहीं अन्य टीमों के 2 या इससे ज्यादा अंक हैं। एक टीम के खाते में तो 8 अंक हो गये हैं। वहीं दूसरी नंबर की टीम के खाते में 7 अंक हैं। गिरजा/ईएमएस 16अप्रैल 2026