क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कुंडम थानान्तर्गत कल दोपहर लगभग 2 बजे गैस गोदाम कुंडम के पहले मोटर साइकिल पर गेहूं लेकर घर लौट रहे दो लोगों को तेज रफ्तार बस के चालाक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी कुंडम ले जाया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। कुंडम पुलिस ने बताया कि ग्राम कुटीघाट निवासी अठईराम प्रजापति अपने साले मुरारी लाल प्रजापति के साथ ग्राम जुझारी गेहूं लेने गया था जहां से गेहूं लेकर दोनों मोटर साइकिल से लौट रहे थे तभी दोपहर दो बजे गैस गोदाम कुंडम के पहले तेज रफ्तार बस के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में मुरारी लाल व उसके जीजा अठई राम गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिन्हें ईलाज के लिए कुंडम अस्पताल ले जाया गया था। जहां मुरारी लाल की मौत हो गई। सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 01.34