क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


शुद्धिकरण पर उठ रहे सवाल बुरहानपुर (ईएमएस)। शहर की जीवन दयनी ताप्ती नदी को शुद्ध करने के नाम पर वर्षों से अनेकों योजनाएं चलाकर करोड़ों खर्च किए गए लेकिन उसके बाद भी ताप्ती नदी गंदगी से भरी पड़ी है उसका परिणाम यह है कि सैकड़ो मछलियों ने अपनी जान गवा दी फिर भी जिम्मेदार नहीं जाग रहे गंदे पानी और ऑक्सीजन की कमी के साथ नदी में अवैध खनन इसका मुख्य कारण है नदी में अवैध खनन के चलते बड़े-बड़े गड्ढे होने तथा उन में पानी रुकने से नदी का भाव थमने से गंदगी बड़ी और ऑक्सीजन की कमी ने सैकड़ो मछलियों की जान ले ली ताप्ती शुद्धिकरण के नाम पर लाखों खर्च कर गंदे पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए लेकिन इसके बावजूद शहर के नालों का गंदा पानी सीधे तौर पर नदी में मिलकर उसे दूषित कर रहा है नेता नगरी बड़े-बड़े दावे तो करते हैं परंतु धरातल पर कुछ नहीं यही कारण है कि ताप्ती नदी गंदगी की चपेट में है ताप्ती नदी के सभी घाटों से नदी में गंदा पानी मिल रहा है नगर निगम और नेता बड़े-बड़े दावे तो करते हैं लेकिन हालत यह है कि नदी में मिलने वाली गंदगी को रोक पाने में सभी असफल है ताप्ती शुद्धिकरण के नाम पर अनेक योजनाएं बनी राशि भी पहुंची पर शुद्धिकरण के नाम पर सन्नाटा नगर निगम ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तो लगाए हैं पर वह काफी नहीं है शहर के चारों ओर से नदी में गंदा पानी मिलाकर इस दूषित कर रहा है! अकील आजाद/16/04/2026