- सदस्य यशकान्त सिंह ने उठाये जमीनी सवाल बस्ती (ईएमएस)। गुरूवार को मण्डलायुक्त कार्यालय में आयोजित बस्ती विकास प्राधिकरण की 16 वीं बोर्ड बैठक में शासन द्वारा नामित सदस्य के रूप में यशकांत सिंह द्वारा जनहित के मुद्दों को बिंदुवार उठाया गया। मानचित्र स्वीकृति की प्रकिया के सरलीकरण हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। अमर सपूत महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण हेतु प्रस्ताव अध्यक्ष बस्ती विकास प्राधिकरण को दिया गया। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप हम सभी के लिए वीरता, बलिदान, एवं देशभक्ति के आदर्श के रूप में हैं। उनके चौक का सुंदरीकरण पहली प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। दूसरा प्रस्ताव, न्याय मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण। बस्ती विकास प्राधिकरण कार्यालय से लेकर फौव्वारा चौराहे से सड़क का चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था। बैठक में सदस्य यशकांत सिंह ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जनसुविधा बहाली का है। हमें यह ध्यान देना होगा कि प्राधिकरण की संरचना का मुख्य उद्देश्य बस्ती के विकास को गति देने एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से हुई थी। हमें उस उद्देश्य को सदैव बनाए रखना है।