क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना क्षेत्र में गत रात दूध बेचकर घर वापस आ रहे एक दूध व्यापारी को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे व्यापारी नीचे गिरकर घायल हो गया| सूचना मिलते ही व्यापारी का भतीजा मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार इमलिया पेट्रोलपंप निवासी दूध व्यापारी संतोष लोधी गत रात 10.30 बजे दूध बेचकर वापस घर आ रहा था तभी रास्ते में एक कार क्रमांक एमपी सीएफ 6385 के चालक ने तेज गति से चलाते हुए संतोष लोधी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गए| संतोष ने घटना की जानकारी अपने भतीजे शिवनगर अधारताल निवासी शुभम पटेल को दी, सूचना मिलते ही शुभम मौके पर पहुंचा और अपने चाचा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। - सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 05.39