राज्य
16-Apr-2026


भोपाल (ईएमएस)। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 35 इलाकों में शुक्रवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दानिश हिल्स व्यू, कान्हाकुंज, आदमपुर, खेजड़ा, गंगानगर, सनसिटी, राजीव नगर, गौमती कॉलोनी, समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक दानिश हिल्स व्यू 1, कान्हा कुंज एवं आसपास के इलाके। सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक आदमपुर, आदर्श नगर, शिवशक्ति नगर, फॉरच्यून डिलाइट, निरुपम फेस-1, बर्फानी धाम एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चित्रगुप्त नगर, आराधना नगर, अंबेडकर नगर, नया बसेरा, गंगा नगर, इंद्रप्रस्थ, सनसिटी, इंद्रविहार, आदित्य एवेन्यू, मनुआभान टेकरी, पंचवटी कॉलोनी-1, 2, 3-4 एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक राजीव नगर बी और सी सेक्टर, खेजड़ा, पुलिस हाउसिंग, पुलिस रेडियो न्यू क्वार्टर, कम्फर्ट प्लाजा, गौमती कॉलोनी, जैन टॉवर एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शाहयद्री, सीएसडी कॉलोनी, वन विहार एवं आसपास। आशीष पाराशर, 16 अप्रैल, 2026