इन्दौर (ईएमएस) वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। जिसके चलते कलेक्टर ने आदेश जारी कर इन्दौर जिला अन्तर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा-8 तक संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के अध्यापन का समय प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया है। वहीं परीक्षाएँ निर्धारित समय अनुसार संचालित होगी। इसी क्रम में इन्दौर जिलें के अंतर्गत संचालित होने वाली समस्त ऑगनवाड़िया बच्चों के लिए प्रातः 08:30 से 11:30 बजे तक संचालित होगी। वहीं कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत संचालित होगी। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आनंद पुरोहित/ 16 अप्रैल 2026