राज्य
16-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) गोसेवा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री कैलाशचंद्र खंडेलवाल ने शहर की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा के साथ ही राज्य शासन को गोहत्या बंदी को लेकर कड़े कानून बनाने पर धन्यवाद दिया है। खंडेलवाल के अनुसार अब गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर गोवंश के हत्यारों को फांसी की सजा का प्रावधान करने तथा देश के हर जिले में गो-अभयारण्य बनाने की 3 सूत्री मांगों को लेकर गोसेवा भारती द्वारा 27 अप्रैल को देशव्यापी व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसके तहत इंदौर में भी उक्त आंदोलन चलाया जाएगा। खंडेलवाल ने गो सेवा भारती इंदौर इकाई के संगठन मंत्री निलेश गंगराड़े की अनुशंसा पर गोसेवा भारती इंदौर की 71 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसके अनुसार सुरेश पिंगले को अध्यक्ष, उपेंद्र बोहरा को महामंत्री एवं पंकज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। नई कार्यकारिणी में 3 संयुक्त महामंत्री, 9 उपाध्यक्ष, 11 मंत्री, 11 सह मंत्री, 16 कार्यकारिणी सदस्य, प्रचार मंत्री तथा 16 विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए हैं। आनंद पुरोहित/ 16 अप्रैल 2026