क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


- लगातार आठवें दिन जारी रहा सत्याग्रह देवरी/सागर (ईएमएस)। देवरी नगर के झुनकू वार्ड स्थित मुक्तिधाम में विगत 4 अप्रैल को प्रशासन द्वारा की गई बुल्डोजर के विरोध में चल रहा सत्याग्रह को अब नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं का खुला समर्थन मिल रहा है। विगत एक सप्ताह से चल रहे चरणबद्ध आंदोलन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पहले दिन रैंकवार समाज, गंगा मंदिर समिति एवं श्री हरि प्रभात फैरी समिति ने प्रदर्शन स्थल पहुँचकर समर्थन किया एवं धरना देकर मांगे पूरी किये जाने की मांग की।देवरी नगर के मुक्तिधाम में विगत 2 माह से नागरिकों द्वारा जन सहयोग से चलाई जा रही सौन्दर्यीकरण की मुहिम पर प्रशासन की अप्रत्याशित रोक के मामले में अपनी मांगो को लेकर मुक्तिधाम समिति और प्रबुद्ध वर्ग द्वारा चलाये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को अब जनसमर्थन मिलने लगा है। मौन जलूस, ज्ञापन, धरना प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पहले दिन युवाओं ने आंदोलन की बागडोर संभाली और राजा गुप्ता क्रमिक भूख हड़ताल के बाद अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। - क्या है पूरा मामला ? दर असल स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा नगर के मुक्तिधामों के सौन्दर्यीकरण के चलाई जा रही मुहिम में विगत 2 माह पूर्व नगर के झुनकू वार्ड में जन सहयोग से कार्य आरंभ कराये गये थे। जिसके संबंध में स्थनीय भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा बिना जांच एवं पूर्व सूचना के बाद विगत 4 अप्रैल को जन सहभागिता से चल रहे मुक्तिधाम सौन्दर्यीकरण कार्य को रोका गया था एवं अस्थि संचय कक्ष, लकड़ी भंडार कक्ष एवं गार्ड रूम के निर्माणाधीन फाउन्डेशन सहित भगवान आदियोगी स्मारक की नींव को ध्वस्त कर दिया गया था। जिससे उपजे नागरिक असंतोष ने सत्याग्रह की राह पकड़ ली और वह लगातार अपनी मांगो के समर्थन में जारी है। - सामाजिक संस्थाओं ने दिया समर्थन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पहले दिन स्थानीय रैंकवार समाज, गंगा मंदिर समिति एवं श्री हरिप्रभात फैरी समिति के सदस्यों ने सत्याग्रह स्थल पहुँचकर नगर सौन्दर्यीकरण के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने एवं मांगे पूरी किये जाने की मांग की। इस अवसर पर महंत हरी कृष्ण दास, विजय तिवारी, केदार प्रजापति, सतीश अरेले, नंदू सोनी, संजय वर्मा, संजय घोरपडे, प्रेम नारायण कोष्टी, अंकित प्रजापति,शिवा नामदेव, राहुल लोधी, प्रेमचंद कोष्टी, सुदामा गुप्ता, नर्मदा वाल्मीकि, सीताराम गुरु सहित लगभग एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/26/04/2026