राज्य
17-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) समाज में महिलाओं की भूमिकाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के प्रयास के साथ महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वुमेन एंपॉवरमेंट फेस्ट शक्ति की उड़ान संस्था नई पहल द्वारा कल 19 अप्रेल को आम किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें पेट्रोल पंप कर्मचारी, डिलीवरी पार्टनर, महिला ट्रैफिक पुलिस, महिला शेफ और ई-रिक्शा चालक शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार यह फेस्ट महिलाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और उनके योगदान को सम्मान देने की एक पहल है। आनंद पुरोहित/ 17 अप्रैल 2026