टीम में सभी खिलाड़ियों को मिलती है अहमियत मुंबई (ईमएस)। पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन आईपीएल के इस सत्र में सबसे अच्छा रहा है और वह अबतक एक भी मैच नहीं हारी है और अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इससे उत्साहित टीम के कोच रिकी पोटिंग ने इसका कारण भी बताया है। पोंटिंग ने कहा है कि टीम के सभी खिलाड़ियों को अपने तरीके से काम करने की आजादी मिली हुई है। साथ ही कहा कि मुख्य कोच के तौर पर मेरा काम उनकी सहायता करना है, इसलिए मैं उनपर किसी प्रकार के नियंत्रण का प्रयास नहीं करता। गत दिवस हुए मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद से ही पंजाब किंग्स अंकतालिका में नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी है। पोंटिंग ने इसी को लेकर कहा, कोच के तौर पर मेरी जिम्मेदारी ये है कि ड्रेसिंग रुम में ऐसा माहौल रहे हर खिलाड़ी को लगे कि उसे महत्व दिया जा रहा है, इससे उसका मनोबल बढ़ता है। एक कोच के तौर पर, मैं उनका समर्थन करने और चुनौती देने के लिए हूं, उन पर नियंत्रण करने के लिए नहीं हूं। जब वे विफल होते हैं, तब भी उन्हें यह समझना होगा कि यह खेल का हिस्सा है। टी20 क्रिकेट में, आपको किसी भी दिन आगे बढ़ने के लिए कुछ ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है।उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान भी हमारी यही रणनीति थी। हमारा लक्ष्य स्पष्ट भूमिकाओं के साथ एक मजबूत ग्रुप बनाने पर था। जब खिलाड़ियों के मन में दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहती है, तो परिणाम अपने आप अच्छे होते हैं। ईएमएस 17अप्रैल 2026