खेल
17-Apr-2026


मुम्बई (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद माना है कि उनकी टीम के गेंदबाजी उम्मीद के अनुरुप नहीं रही है। ऐसे में उसे सुधार की जरुर है। इस सत्र में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी खराब प्रदर्शन के कारण निशाने पर हैं पर कोच ने उनपर अपना पूरा भरोसा जताया है। जयवर्धने ने किा कि यह किसी एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरी गेंदबाजी इकाई की जिम्मेदारी है कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार करें। उन्होंने माना है कि टीम का गेंदबाजी आक्रमण एक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है, जिससे विरोधी टीमें बड़े स्कोर बनाने में सफल रही हैं। बुमराह, जो इस आईपीएल सीजन में लगातार पांच मैचों में विकेट लेने में असफल रहे हैं, पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में भी बुमराह ने चार ओवर में 41 रन दिये जिससे मुंबई 196 रनों के लक्ष्य का बचावा नहीं कर पायी। मैच के बाद जयवर्धने ने कहा कि बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं पर टीम पावरप्ले में विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पा रही जिससे उन्हें विकेट नहीं मिल रहे। उन्होंने यह भी माना कि विपक्षी टीमें यह जानती हैं कि बुमराह के खिलाफ अधिक जोखिम लेने की आवश्यकता नहीं है कोच ने ये भी कहा कि आईपीएल की शुरुआत में बुमराह को हल्की चोट लगी थी, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हैं और पिछले कुछ मैचों में उनकी गति में भी सुधार हुआ है। उन्होंने का कि इसमें किस्मत की भी बात रहती है। जयवर्धने ने इस बात पर जोर दिया कि असली मुद्दा टीम की गेंदबाजी इकाई का एक साथ मिलकर प्रदर्शन न कर पाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पिचों पर एक इकाई के रूप में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, और यह कुछ ऐसा है जिस पर उन्हें गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की चोट को लेकर किा कि वह गंभीर नहीं है, और टीम प्रबंधन उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में अनावश्यक दबाव में नहीं रखना चाहता। उन्होंने कहा कि रोहित ने दौड़ना और बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है, और टीम उनकी प्रगति का हर दिन बारीकी से आकलन कर रही है। वहीं लगातार चौथी हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या पर दबाव बढ़ने की अटकलों को जयवर्धने ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, यह सिर्फ हार्दिक की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है। कोच ने स्पष्ट किया कि जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो यह किसी एक व्यक्ति की गलती नहीं होती है। ईएमएस 17अप्रैल 2026