जबलपुर, (ईएमएस)। आज एंटाइटलमेंट्स एवं वेलफेयर राइट्स” विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शिविर सच्चा प्रयास संस्था के मुख्यालय बरगी नगर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बरगी बांध क्षेत्र के 12 विभिन्न गांवों से आए सामुदायिक लीडर्स की भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रशिक्षक राजकुमार सिंनहा, अनवर खान तथा मानव सिंनहा द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजनाओं तक पहुंच बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। सच्चा प्रयास संस्था के प्रमुख परवेज खान ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समुदाय को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में सुनील सैनी, संजय मरावी, विपत लाल, मेंनी महिमा, अफजल खान, क्रांति लोधी, राजकुमार यादव, शिवानी टेकाम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सुनील साहू / मोनिका / 17 अप्रैल 2026