- वार्षिकोत्सव में छा गया बचपनः मिला पुरस्कार, खिले चेहरे बस्ती (ईएमएस)। शुक्रवार को संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटी में विद्यालयीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खण्ड बनकटी मंत्री चंद्रशेखर शर्मा के संयोजन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सीडीए एकेडमी की प्रिंसिपल श्रीमती अरुणा पाल रहीं, अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव और संचालन अतुल कृष्ण राज एवं राकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा पाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों के लिये एक बड़ा अवसर है जब वे अपने अंचल के सराकारों से जुड़कर उसे स्वर देते हैं। शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं, उसे व्यवहारिक बनाने से छात्र और मुखर होते हैं। इसे समग्रता के रूप में देखना होगा। बच्चे कल के नहीं आज के भविष्य है। अध्यक्षता करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि समय के साथ परिषदीय विद्यालयों ंमें शिक्षा की गतिविधियां बहुत समृद्ध हुई है, इसका श्रेय नीति, कार्यक्रम और समर्पित शिक्षकों को है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं बनकटी अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों में असीम प्रतिभा छिपी है। शिक्षक उसे सामने ला रहे हैं। यह सुखद स्थिति है। कहा कि अभिभावकों को अपना नजरिया बदलकर पाल्यों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराना चाहिये। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सभा सद प्रतिनिधि मोहम्मद वसीम, डाक्टर अनिल कुमार मौर्य , दुर्गेश राव, गिरजेश चौधरी, मोहम्मद इकबाल ने सम्बोधित करते हुये छात्रों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक से लोग मंत्रमुग्ध हो गये। विद्यालय में अध्ययन कर रहे 50 बच्चों एवं अभिभावकों को माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए सभी बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया । छात्रों को जब पुरस्कार मिला तो उनके चेहरे खिल गये। कार्यक्रम में राकेश मिश्रा और ं शारदा प्रसाद चतुर्वेदी ने कविताओं से कार्यक्रम को गुलजार किया। मुख्य रूप से मारूफ खान, आदित्यनाथ त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, दीपक चौरसिया, अजीत जायसवाल, नीलम, धु्रव नारायण दुबे, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, विनोद कुमार, बेहिल, सरवन कुमार यादव, अतुल पाल, बाबूराम चौधरी, मुकेश, सत्येंद्र यादव, प्रीति मिश्रा, राजलक्ष्मी, अग्रहरि, खुशबू सिंह, अनिल कुमार, सुधीर सिंह, मोहम्मद कामरान, मनोज कुमार उपाध्याय, अश्विनी वर्मा, दयानवंत, जाकिरा खातून, रणजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार पाल, नंदलाल शर्मा, राम अछैवर चौधरी, अवनीश जयसवाल, सुमन श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे । प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये शैक्षणिक प्रयासों पर प्रकाश डाला। ईएमएस / 17 अप्रैल 26