क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा जबलपुर के जिला अध्यक्ष पंडित विश्वदीप पटेरिया ने बताया कि संकुल प्राचार्य उत्कृष्ट पनागर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी पनागर के नाम से कार्यरत शिक्षकों एवं सेवानिवृत शिक्षकों के पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया| संगठन ने मांग की है कि शिक्षकों के प्रकरण त्वरित गति से शीघ्र समयावधि में पूर्ण किए जायें समय पर प्रकरण हल न होने पर इसकी संपूर्ण जवाबदेही विकासखंड शिक्षा अधिकारी पनागर की होगी| इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी तीरथ लाल साहू, किशन विश्वकर्मा, राजेश बाजपेई, इंद्रपुरी गोस्वामी, सुरेंद्र ऊरमालिया, जगदीश बर्मन,सतीराम गोंड,सुशील पटेल,मनोज प्रजापति,संजय उपाध्याय,कैलाश आठ्या आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे| सुनील साहू / मोनिका / 17 अप्रैल 2026