चतरा(ईएमएस)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी नेहा कुमारी (20) पिता किशोर पांडेय ने गुरूवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब मृतका के छोटे भाई राजा उठा तो देखा कि बहन फांसी में लटका रहा है।परिजनो द्वारा उसे फांसी के फंदे से उतार कर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई नीतिश कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया। मृतका के पिता चेन्नई में रहकर काम करते है। तीन-चार साल पूर्व मां की मौत कैंसर से हो गयी थी।तब से नेहा कुमारी दो भाई व एक बहन को साथ लेकर चल रही थी।अचानक इस घटना से पूरा परिवार टूट गया।घटना से परिजनो का रो-रोकर बूरा हाल है।गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनो ने बताया कि नेहा कुमारी की रिंग सेरेमनी 29 अप्रैल को कोडरमा के सोनू तिवारी (पिता संतोष तिवारी) के साथ होना था।गुरूवार की रात दोनो वीडियो कॉलिंग बात हो रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर गुस्सा हो गयी और फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनो ने थाना में आवेदन देकर सोनू पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि परिजन द्वारा अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26