क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


खूंटी(ईएमएस)।बिजली दर बढ़ोत्तरी और बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कमेटी ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्षन किया धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष भी धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार बिजली कटौती, पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग और बदहाल विद्युत व्यवस्था का विरोध किया। वहीं समस्याओं का समाधान नहीं होने पर वृहद आंदोलन करने का चेतावनी दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य में बिजली के उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। राज्य में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. जिसमें मनमाना बिजली बिल आता है। लोगों को सुचारू ढंग से बिजली नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जिले में कई जगह ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या देखने को मिलता था।इसके लिए ट्रांसफार्मर बनाने के लिए खूंटी में हमारी सरकार ने वर्कशॉप खुलावाया लेकिन आज बिना दक्षिणा दिये लोगों को ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी नहीं सुधरेंगे तो भाजपा आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी सुधर जाए नहीं तो जनता सुधार देगी।विभाग अवैध रूप से उगाही कर रही है। गलत रूप से लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर रही है।स्थिति में सुधार नहीं होने पर हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।मजबूर किया गया तो विभाग में ताला लगाया जायेगा।उन्होंने बिजली दर वापस लेने और बिजली की कटौती बंद करने का मांग किया। मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, रूपेष आनंद, निखिल कंडुलना, कैलाश राम, जगन्नाथ मुंडा, कंचन सिंह, गोपाल स्वर्णकार, अनूप साहू, सुबोध गुप्ता, सुधीर सिंह, आशिष कुमार, परशुराम दास, किशोर बड़ाईक, ज्ञान रंजन सिंह, गुलाब महतो, विनोद नाग, राजेश नाग, रीना ओड़िया, नोवरी पूर्ति, रामानंद साहू सहित अन्य उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26