क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


- सायबर क्राईम के दो मामलें, मोबाइल हैक कर 78 हजार रुपए निकाले जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनीनगर और हनुमानताल थाना क्षेत्र में सायबर धोखाधड़ी के मामलें सामने आए है| एक प्रकरण में मोबाइल हैक करके यूपीआई के जरिए अज्ञात जालसाज ने एक व्यक्ति के खाते से 78 हजार रुपए निकाल लिए, इसी प्रकार हनुमानताल में सोशल मीडिया युवती से दोस्ती करने वाले एक कथित मेहमान ने विदेशी मुद्रा विनिमय का झांसा देकर खाते से 1 लाख 85 हजार 500 रुपए धोखाधड़ी कर निकाल लिए| संजीवनीनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान सीओडी कालोनी लालबाबा मंदिर धनवंतरीनगर संजीवनीनगर निवासी 55 वर्षीय एलआईसी कर्मचारी राजेश कुमार सैनी ने थाने में लिखित शिकायत की, कि गत 24 मार्च को दोपहर 3 बजे उसका मोबाइल जमीन में गिर जाने के कारण बंद हो गया जो 25 मार्च तक बंद था| इसके बाद उसी रात को उसने अपना मोबाइल चार्ज में लगाया, जिससे मोबाइल चालू हो गया, उसे पता चला कि उसका मोबाइल रीसेट हो गया है कोई डाटा नहीं था। उसने पे-टीएम प्ले स्टोर से डाउनलोड करके लॉग इन किया तो पता चला कि यूपीआई (पे-टीएम) के माध्यम से उसके मोबाइल से 2 बार में 78 हजार रूपये, 24 मार्च को 3.34 बजे अज्ञात व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर हुये हैं। उसी समय उसने एक्सेस बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करके जानकारी दी उसके बाद सायबर फ्रॉड हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सूचना दी, उसका मोबाइल हैक करके उसके यूपीआई का उपयोग करके अज्ञात जालसाज ने धोखाधड़ी कर अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर लिये हैं| इसी तरह हनुमानताल में बड़ी खेरमाई खटीक मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय पूनम पोरिया को सोशल मीडिया में दोस्ती करने वाले एक कथित विदेशी मेहमान इनो चुन्हा ने युवती को फोन लगाकर कहा कि वह भारत आया है और मुम्बई एयरपोर्ट में फस गया है दस्तावेज पूरे नहीं हैं और विदेशी मुद्रा भी ज्यादा लेकर आ गया है जिसके कारण मुम्बई एयरपोर्ट में पकड़ लिया गया है तथा भारत में मनी लांड्रिंग का केस कर दिया जायेगा उसने रोने का नाटक करते हुए एक कथित महिला मुम्बई एयरपोर्ट आफिसर से बात कराई, जिसने कहा कि आपको कुछ राशि जमा करना होता है तो विदेशी मुद्रा का विनिमय भारत की मुद्रा में होता है यह राशि जमा करानी होगी, उसके बाद आपको वापस कर दी जायेगी, नहीं तो मनी लांड्रिंग का केस किया जायेगा, महिला द्वारा उससे पॉच बार में कुल 1 लाख 85 हजार 500 रूपये की राशि फर्जी खाते में यूपीआई द्वारा जमा करा लिए गए। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 17 अप्रैल 2026/ 05.59