कोडरमा(ईएमएस)।झुमरीतिलैया शहर के बेलाटांड देवी मंडप रोड लोटा फैक्ट्री के पास स्थित घर से दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।घटना गुरुवार दोपहर की है हालांकि, घटना को लेकर पुलिस को जानकारी बाद में दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना की जानकारी देते हुए सुनीता देवी पति सुजीत सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को दोपहर दो बजे वह खाना खाकर घर में सो रही थी।इसी दौरान एक महिला व करीब दस वर्ष की बच्ची घर में घुस आए और अंदर रखा दो बैग चुरा ले गए एक बैग में 12 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, पांच हजार नकद, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि था। चोरी गए आभूषण की कीमत करीब एक लाख रुपये है।पीड़िता के अनुसार जब घर पर बैग नहीं मिला तो खोजबीन की। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा तो अज्ञात महिला व बच्ची घर से बाहर निकलते दिखी। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26