प्रयागराज (ईएमएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डकैती, आगजनी और मारपीट के मामले में समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव समेत 10 आरोपियों को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के बरी करने वाले फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। मामला झूंसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोप है कि रंजिश के चलते विजमा यादव और उनके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट की, सामान लूटा और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। ट्रायल कोर्ट ने सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। साथ ही निचली अदालत के आदेश की मूल पत्रावली भी तलब की है। जितेन्द्र 17 अप्रैल 2026