क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


मिर्जापुर (ईएमएस)। यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में मिट्टी खुदाई रोकने पर पट्टीदारों ने दिनेश चौबे की पीट-पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को पीएचसी सर्राेई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद गैांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश की मां मालती देवी का आरोप है कि परिवार के कुछ लोग उनकी भूमिधरी जमीन से जेसीबी से मिट्टी खोद कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। दिनेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को रात करीब एक बजे पीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां डॉ. पुनीत अग्रवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जितेन्द्र 17 अप्रैल 2026