क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | मिशन परिवार विकास पखवाड़े के तहत सारथी रथ जन जागरूकता रैली एवं कार्यशाला आदि गतिविधियों का आयोजित की गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में सारथी रथ एवं रैली को जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एसके कारखुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय से होती हुयी शहर के प्रमुख स्थानों पर निकाली गई। रैली एवं सारथी रथ फ्लेक्स बैनर से सुसज्जित कर आम नागरिकों को टेम्पलेट्स वितरण कर परिवार नियोजन सेवाएं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएचओ डॉ. संध्या मोर्य, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री एसपी श्रीवास्तव, मीडिया ऑफीसर श्रीमती बसंती बाजौरिया, डिप्टी मीडिया ऑफीसर श्रीमती शिव कुमारी निम, एपीएम अशोक भगोरिया, एमएच कॉर्डिनेटर श्रीमती रिजवान खान, शहरी सुपरवाइजर एवं आशा, एएनएम प्रशिक्षणार्थी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।