क्षेत्रीय
19-Apr-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला तहसील में तैनात तहसीलदार सुश्री राखी शर्मा के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शासन स्तर पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार राखी शर्मा को तत्काल प्रभाव से तहसील कार्यालय फिरोजाबाद से हटाकर राजस्व परिषद मुख्यालय, लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है। बताया गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनहीनता एवं नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। साथ ही जमीन संबंधी एक प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने तक उन्हें वर्तमान तैनाती से अलग रखा गया है, ताकि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो।इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा बनी हुई है। - ईएमएस