राज्य
इन्दौर (ईएमएस) जिम्नास्टिक सेंटर ट्रस्ट द्वारा 40वां ग्रीष्मकालीन जिमनास्टिक प्रशिक्षण शिविर आगामी 1 मई से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में सत्यनरायण पंवार, अमन वर्मा, अनु जरिया, महिमा पंवार, मेघा जरिया प्रशिक्षण देंगे। ट्रस्ट के संचालक अभय राहुल के अनुसार शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से चयनीत खिलाडियों को आगामी सत्र में प्रशिक्षण की पात्रता रहेगी। शिविर की समाप्ति पर स्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय चिमनबाग ग्राउंड पर आयोजित इस एक माह के प्रशिक्षण शिविर हेतु प्रवेश फार्म प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक ट्रस्ट के चिमनबाग कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है । आनंद पुरोहित/ 19 अप्रैल 2026