अंतर्राष्ट्रीय
19-Apr-2026


वाशिंगटन (ईएमएस)। ईरान के साथ जारी जंग के बीच ऐसी खबरें फैल रही थी कि नौसैनिकों को गंभीर भूख और खराब भोजन का सामना करना पड़ रहा है। पीट हेगसेथ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- मेरी टीम ने लिंकन और त्रिपोली जहाजों के लॉजिस्टिक्स आंकड़ों की पुष्टि की है। दोनों जहाजों पर 30 दिनों से अधिक का राशन मौजूद है। नेवसेंट हर दिन, हर जहाज के लिए इसकी निगरानी करता है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब चालक दल के परिवार वालों ने दावा किया था कि नाविकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वे हर समय भूखे रहते हैं। खराब भोजन को लेकर भी शिकायत की गई थी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसमें भोजन की मात्रा काफी कम दिखाई दे रही है। नौसैनिकों को खराब खाना देने की खबर का खंडन करते हुए यूएस नेवी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर की है। कैप्शन में लिखा- ताजा भोजन। फुल सर्विस। मिशन के लिए तैयार। आगे लिखा - नाविकों को समुद्र में नियमित रूप से तैयार भोजन मिलता रहता है। बिना किसी रुकावट या कमी के। सुबोध/१९ -०४-२०२६