क्षेत्रीय
रायगढ़(ईएमएस)। जिले के चक्रधर नगर थाना पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके मंगेतर केशव पटेल (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दिसंबर 2025 में दोनों की शादी तय होने के बावजूद आरोपी का किसी अन्य युवती से संबंध था। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह मृतका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मानसिक तनाव से परेशान होकर युवती ने 9 सितंबर को जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)20 अप्रैल 2026