जबलपुर, (ईएमएस)। संयुक्त बौद्ध विहार समिति अधारताल के तत्वावधान में संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. देवीलता रावत ने विश्वगुरू तथागत गौतम बुद्ध एवं बोधित्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि महेश राजपूत, पार्षद, सुभाषचंद बोस वार्ड रमाताई झाड़ापे, जेपी नन्हेट बौद्ध, यादव राव मेश्राम ने बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के छायात्रि पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. देवीतला राव ने कहा डॉ. बाबा अम्बेडकर ज्ञान के प्रतीक है। विशिष्ट अतिाि रमाताई झेड़ापे ने कहा डॉ. अम्बेडकर भारत के प्रथम कानून मंत्री और अर्थशास्त्री थे। विशिष्ट अतिथि महेश राजपूत ने कहा कि अंबेडकर जी ने अमेरिका से भारत लौटने से पहले इंग्लैण्ड जाकर वहां अपना अर्थशास्त्र का अध्ययन पूरा कर भारत आने की सोची। विशिष्ट अतिाि जेपी नन्हेट, यादव राव मेश्राम ने कहा डॉ. अम्बेडकर ने पानी के लिये सत्यग्रह किया। कार्यक्रम में धम्म सेवा समिति शैलेन्द्र मेश्राम, दिलीप गनवीर, सचिन मेश्राम, संदेश कामडे, आशिक पाटिल, मनीष मेश्राम, सुनील मानकर, वीरेन्द्र बौद्ध, बालचन्द्र घर्डे, नन्दकिशोर पाटिल, प्रकाश नाथ चौर, अर्जुन पाटिल, पंकज मेश्राम, सुनील मानकर, वीरेन्द्र बौद्ध, बालचन्द्र घर्डे, नन्दकिशोर पाटिल, प्रकाश नाथ चौर, अर्जुन पाटिल, पंकज मेश्राम, प्रमोद सावनकर, ईश्वरी ताई, वीरेन्द्र बौद्ध मौजूद रहे। - सुनील साहू / मोनिका / 20 अप्रैल 2026/ 01.18