क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली में कालकाजी, तुगलकाबाद और देवली विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में रविवार को दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कुल 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्धाटन किया। बिधूड़ी ने बताया कि इस धनराशि से क्षेत्र की सड़कों, पार्कों और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह राशि दिल्ली सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार भी जताया। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी वार्ड में 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों कराए जाएंगे। देवली विधानसभा के तिगड़ी वार्ड स्थित संगम विहार बी-ब्लाक में और संगम विहार-ए वार्ड के एल ब्लाक में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से सीवर, पेयजल लाइन, नाली, सड़क व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इनके पूरा होने पर लंबे समय से परेशानी झेल रही एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। वहीं, तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव तेखंड, पुल प्रहलादपुर, लालकुआं और तुगलकाबाद गांव में तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भी शुरुआत हुई। इस अवसर पर निगम पार्षद चन्द्रप्रकाश, अनिता सिंघल, मनोनीत निगम पार्षद रोहतास बिधूड़ी आदि रहे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/20/अप्रैल /2026