नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के ए-144, प्रीत विहार में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर दो पीसीआर कॉल मिलीं। पहली कॉल रात 2:22 बजे और दूसरी 2:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना के संबंध में प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि पंकज नय्यर (34) और उसके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान गौरव शर्मा ने गोली चला दी, जो पंकज नय्यर के सीने में लगी। गंभीर हालत में उसे निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/20/अप्रैल /2026