क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। लुटियंस दिल्ली में रहने वाले शराब कारोबारी प्रवीण चावला की कोठी में डकैती डालने में शामिल सभी छह आरोपितों की पहचान कर ली गई है। इन सभी के आपराधिक पृष्ठभूमि होने के पता चला है। इनके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह के लूटपाट करने के कई मामले दर्ज हैं। ये सभी पहले कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। इनकी तलाश में बिहार के मधुबनी और मुंबई समेत दिल्ली-एनसीआर में लगातार छापेमारी की जा रही है। नई जिला पुलिस के अलावा स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच भी लगी हुई है, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते बृहस्पतिवार की शाम कारोबारी का घरेलू सहायक सुशील पांच साथियों के साथ मिलकर कोठी में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 30 लाख के जेवरात लूट लिया था। वारदात के बाद सभी एसयूवी में सवार होकर भाग गए थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/20/अप्रैल /2026