क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टी.पी. नगर मुख्य मार्ग पर एक ट्रैलर चालक ने मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे की हालत में एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गुस्साए कार चालक ने ट्रैलर चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ट्रैलर चालक खुद को बचाने के लिए भागता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सीएसईबी चौकी पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। पुलिस ने इस बीच यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। अभियान के तहत 27 मामलों में चालानी कार्यवाही की गई। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए धारा 185 के तहत कार्यवाही की जा रही है। ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भेजे जा रहे हैं। - 20 अप्रैल / मित्तल