जबलपुर, (ईएमएस)। शहपुरा के नटवारा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वषीय संतोष सिंह राजपूत, निवासी ग्राम नटवारा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संतोष सिंह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएक्स 4565 से गैस सिलेंडर लेने शहपुरा गया था और वहां से वापस लौटते समय, नटवारा चौराहे के पास सड़क पार करते समय कार क्रमांक एमपी 19 जेडएस 5201 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर ने संतोश की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी और मौके पर ही वाहन छोडकर फरार हो गया। संतोष के छोटे भाई कृष्ण कुमार राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसे आसपास के लोगों ने फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि उसके भाई को सिर, माथे, सीने और पैरों में गंभीर चोटें थीं। संतोष सिंह को तुरंत शहपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय पाठक / मोनिका / 20 अप्रैल 2026/ 02.34