क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा-पश्चिम एसईसीएल क्षेत्र के शक्ति नगर दीपका, ऊर्जा नगर आवासीय कॉलोनियों की नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। आवासों की रंगाई-पुताई नहीं होने से प्लास्टर उखड़ने लगा है। गेवरा एरिया में कल्याण समिति के सदस्य हमराज राव ने आवासों की मरम्मत कराने मांग उठाई है। गेवरा एरिया में कल्याण समिति के सदस्य श्री राव ने कहा कि गेवरा कॉलोनी परिसर के सभी चौक-चौराहे में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी है। सक्ति नगर कॉलोनी की सड़क का डामरीकरण का कार्य कराया जाए। सक्ति नगर-विजय नगर बायपास रोड पर नियमित पानी का छिड़काव कराकर डस्ट से राहत दिया जाए। सीआईएसएफ बायपास रोड से गंगानगर तक स्ट्रीट लाइट लगाने की जरूरत है। सभी कॉलोनियों के परिसर की डस्टबिन टूटी हुई है। इसकी मरम्मत कराई जाए। गेवरा, दीपका व सक्ति नगर में एसईसीएल कॉलोनी की छतों पर बने पानी टंकियों पर उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाए। इसका टेंडर हो चुका है। साथ ही अन्य मांगों को लेकर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया है। इसके बाद भी सिविल विभाग की अनदेखी पर बीएमएस कर्मचारियों के हितों व जरूरी मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। - 20 अप्रैल / मित्तल