नई दिल्ली (ईएमएस)। मध्य जिला के आनंद पर्वत इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला की शिनाख्त अल्मोड़ा, उत्तराखंड की रहने वाली तान्या (19) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से उसका पति शंभु यादव फरार है। वह फिरोजाबाद का रहने वाला है। जांच में महिला के गले पर निशान मिले हैं। इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अलावा एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी जांच में जुटी हुई है। मध्य जिला डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि तान्या अपने पति शंभु यादव के साथ नई बस्ती, आनंद पर्वत इलाके में किराए के मकान में रहती थी। दोनों एक ही फैकट्री में काम करते थे। तीन माह पहले दोनों की शादी हुई थी। रविवार सुबह लोगों ने तान्या के कमरे का दरवाजा खुला देखा। - अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/20/अप्रैल /2026