राज्य
20-Apr-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले में श्री राम जानकी विवाह समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत कर नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति का सहारा बन रहे हैं, ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि प्रदेश की हर बेटी, हर महिला न केवल आत्मनिर्भर बने, बल्कि समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। इसके लिए सरकार ने उनके कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है, जिनका सीधा लाभ लाखों बालिकाओं और महिलाओं तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेटी के विवाह के लिए सहायता दी जा रही है। - अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 20 अप्रेल 2026