व्यापार
20-Apr-2026


मुंबई (ईएमएस)। एनएसई के संभावित आईपीओ को लेकर बनी उत्सुकता के बीच अनलिस्टेड मार्केट में इसके शेयरों में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में 2,075 रुपये पर कारोबार करने वाला शेयर अब लगभग 1,885 रुपये तक आ गया है। गिरावट की मुख्य वजह सख्त नियम और निवेशकों की सतर्कता मानी जा रही है। करीब 20,000 करोड़ रुपये के इस ऑफर फॉर सेल में केवल पुराने निवेशकों को ही हिस्सेदारी बेचने की अनुमति होगी, जिससे नए निवेशक इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। नंदिनी परसाई/ 20 अप्रैल 2026