व्यापार
-हार्मुज जलमार्ग बंद होने से क्रिप्टो करेंसी में गिरावट बंगलुरु (ईएमएस)। भारत में 2026 की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी सामने आई है, जहां हैकर्स ने एक प्लेटफॉर्म के लेयर में सेंध लगाकर करीब 1.16 लाख (आरएस ईटीएच) टोकन चुरा लिए, जिनकी कीमत लगभग 2,700 करोड़ रुपये आंकी गई है। हमले के बाद प्लेटफॉर्म ने कॉन्ट्रैक्ट फ्रीज कर आगे की चोरी रोकी। इस घटना से कई ब्लॉकचेन नेटवर्क पर जोखिम बढ़ा है। दूसरी ओर, पश्चिम एशिया में तनाव और हार्मुज जलमार्ग बंद होने की आशंका से बाजार दबाव में है। बिटकॉइन करीब 2 प्रतिशत गिरकर 75,064 डॉलर पर आ गया, हालांकि निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। नंदिनी परसाई/ 20 अप्रैल 2026