क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस) कलेक्टर रुचिका चौहान रुचिका चौहान के एक अनूठे नवाचार की चर्चा तो देश मे पहले से ही है अब उसको सम्मान भी मिलने जा रहा है. ग्वालियर कलेक्टर ने ग्वालियर के पेट्रोल पम्पो पर महिलाओं क़ो रोजगार दिलाने का नवाचार किया. उन्होंने फ़ूड विभाग, पेट्रोलियम कम्पनियो के जरिये शक्ति दीदी अभियान शुरू किया. अब तक सौ से अधिक जरूरतमंद महिलाये पेट्रोल पम्पो पर डीजल, पेट्रोल ड़ालते नजर आने लगी. इससे सिर्फ महिलाओ क़ो रोजगार तो दिया ही पम्पो पर झगडे एयर अब्यूस शब्दों का प्रयोग कम हुआ और वातावरण बदला. अब ग्वालियर की शक्ति दीदी योजना के लिए ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान सहित उनकी टीम के दो अन्य अधिकारियो क़ो राज्य स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है.