मण्डला (ईएमएस)। जिले के घुघरी स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में 19 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर समानता पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू एवं एमएेसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन परिचय, उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज मरकाम ने अपने संबोधन में बाबा साहब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। - ईएमएस / 20/04/2026