20-Apr-2026
...


मण्डला (ईएमएस)। अनुसूचित जाति विकास योजना के अंतर्गत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ज्ञानोदय विद्यालय, जबलपुर संभाग के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा आज आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के लिए कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर को केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में कुल 169 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 122 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। - ईएमएस / 20/04/2026