क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


दमोह (ईएमएस) । डॉ. कु.आकांक्षा ठाकुर दमोह,ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से एम.बी.बी.एस. की डिग्री अप्रैल 2026 में मेडिकल कॉलेज ग्वालियर से प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का नाम गौरवान्वित किया है। बिटिया कुमारी डॉ. आकांक्षा ठाकुर की इस उपलब्धि पर सभी परिवारजन एवं समाज अत्यंत गर्व अनुभव करते हैं। पिता अनंदी लाल ठाकुर एवं माता श्रीमती अनीता ठाकुर, नाना नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व अपर कलेक्टर, जिला दमोह सहित समाज बंधुओं ने शुभकामनाएं बधाई दी है।