खेल
21-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अब दो दो अलग-अलग टी20 टीमें बनाने पर विचार कर रहा है। जिससे की व्यस्त कार्यक्रम के दौरान एक साथ दो टीमों को खेलने भेजा जा सके। इस साल भारतीय टीम को कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, जैसे एशियाई खेल और वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज खेलने हैं और इस दौरान तारीखों में टकराव की संभावना है। इसके अलावा बोर्ड चाहता है कि देश में जिस प्रकार से उभरती हुई प्रतिभाएं सामने आ रही है। ऐसे में दो टीमें बनाने से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर दिया जा सकेगा। अगर ये योजन अमल में आती है तो इससे न केवल अधिक से अधिक प्रतिभाओं को वैश्विक मंच पर अपने को साबित करने का अवसर मिलेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रबंधन में भी आसानी रहेगी। दो टीम तैयार करने की योजना के पीछे बीसीसीआई का मुख्य उद्देश्य देश में उपलब्ध क्रिकेट प्रतिभाओं को भी अवसर देना है। बोर्ड का लक्ष्य 30-35 खिलाड़ियों का एक मजबूत पूल तैयार करना है, जिससे एक साथ दो अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीमें तैयार की जा सकें। इसका साफ है कि अब पहले से कहीं अधिक खिलाड़ियों को देश की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा और गहराई दोनों बढ़ेगी। इस साल के अंत में होने वाले कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों, जैसे एशियाई खेल और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के कार्यक्रम को देखते हुए भी यह फैसला और भी अहम हो जाता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, इस साल एशियाई खेल और भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर आयोजित होने जा रही हैं। ऐसे में हमें दो अलग-अलग टीमों को उतारना होगा। अधिकारी ने आगे कहा, इसके लिए अभी से ही 30-35 खिलाड़ियों का एक एक अच्छा पूल तैयार करना जरुरी है, जिसके खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए शामिल किया जा सके। इसके तहत आयरलैंड दौरे के लिए भी खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल रखा जाएगा, और एशियाई खेलों के लिए भी यही नीति लागू होगी। अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये 30-35 खिलाड़ियों के पूल में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा पर ये तय है कि घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल में प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा जाएगा। वहीं वे खिलाड़ी जो नियमित रूप से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें इस पूल में प्राथमिकता दी जाएगी।इस पूल के बनने से यह पहल भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ और मजबूत होगी जिससे चोट या फॉर्म में गिरावट की स्थिति में हमेशा सक्षम विकल्प मौजूद रहेंगे। दो गिरजा/ईएमएस 21 अप्रैल 2026