राज्य
21-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिण पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने अमर कॉलोनी इलाके में मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी घोषित बदमाश को दबोच लिया। इसकी पहचान मुस्तफाबाद के रिजवान के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपित कोतवाली नगर, बुलन्दशहर का वांछित था और इसके खिलाफ 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि द्वारका जिला पुलिस ने छावला इलाके में आपसी रंजिश में एक शख्स पर गोली चलाने का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश राकी के पैर में गोली लगी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ अप्रैल /2026