इन्दौर (ईएमएस)। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा में मजबूत पहचान दिलाने के उद्देश्य से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री खजराना गणेश मंदिर में गणेश जी के दर्शन-पूजन के साथ वैश्य महिला महासंगठन (मध्यप्रदेश) नामक एक नए सामाजिक संगठन का शुभारंभ वैश्य समाज की महिलाओं द्वारा विधिवत किया गया। संस्थापक दीपिका-आशीष गोयल के अनुसार प्रतिभाशाली, जागरूक और सक्रिय महिलाओं द्वारा गठित इस संगठन का लक्ष्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाना है। यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्रों में कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शक उषा-राजेश बंसल, प्रमुख समन्वयक डा तरु-हरीश गुप्ता, सलाहकार किरण-प्रवीण मुरारका, समन्वयक सुनिता नंदकिशोर कंदोई, संयोजक अंजू रानू अग्रवाल और सह संयोजक मुक्ति गोपाल अग्रवाल सहित हेमा काबरा, मोनिका गोयल, विनीत गुप्ता, पलक सिंघानिया, कृष्णा अग्रवाल, राधा गर्ग, चंचल गोयल भी उपस्थित रहीं। - आनंद पुरोहित/ 21 अप्रैल 2026