21-Apr-2026
...


- प्रशासन ने पूरे शहर के लोगों को रोबोट बना दिया है, इसीलिए अब चौराहे पर रोबोट की जरूरत नहीं , कोर्ट में बोले वकील इन्दौर (ईएमएस) मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इन्दौर में जस्टिस विजय कुमार शुक्ला व जस्टिस आलोक अवस्थी की युगल पीठ के समक्ष शहर की यातायात समस्याओं को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई दौरान उस वक्त परिहास की स्थिति बन गई जब सीनियर एडवोकेट बागड़िया ने शहर के रोबोट चौराहे से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का काम चलने के चलते खराब हालत का जिक्र कर सर्विस रोड को ठीक करने की मांग की और रोबोट चौराहा तथा रेडिसन चौराहा पर व्याप्त यातायात अवस्था का विशेष तौर पर जिक्र किया जिस पर जस्टिस विजयकुमार शुक्ला ने टिप्पणी की कि रोबोट चौराहे पर अब कोई रोबोट बचा ही नहीं है। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया ने हास परिहास के लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशासन ने पूरे शहर के लोगों को रोबोट बना दिया है। इसीलिए अब चौराहे पर रोबोट की जरूरत नहीं है। आनंद पुरोहित/ 21 अप्रैल 2026