क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पुलिस यातायात नियमों को रौंदने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। जिसके तहत अप्रेल में 273 ई रिक्शा आटो आपे के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इन 36 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसी तरह नो पार्किंग में खड़े 134 वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉकिंग की कार्रवाई कर 67 हजार रुपये समन वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें एवं यातायात नियमों का पालन करें। नशेड़ी चालकों पर शिकंजा ... शहर के यातायात थानों मालवीय चौक, गढ़ा, घमापुर के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम मे 10 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सुनील साहू / मोनिका / 21 अप्रैल 2026/ 01.53