जबलपुर, (ईएमएस)। गोसलपुर थानान्तर्गत कल एक नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया घटना में गंभीर नवविवाहिता को ईलाज के लिए एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि सिहोरा निवासी अमित कुमार दाहिया की छोटी बहन काजल दाहिया ने वर्ष 2016 में गोसलपुर निवासी योगेन्द्र शाही से कोर्ट मैरिज की थी। कल रात लगभग डेढ़ बजे योगेन्द्र शाही ने अपने साले अमित दाहिया को फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी बहन ने जहर खा लिया है जिसे उपचार के लिए पनागर अस्पताल लेकर गये हैं अमित सिहोरा से पनागर जा रहा था तभी उसके पिता जगदीश दाहिया ने फोन कर बताया कि काजल की पनागर के शासकीय अस्पताल में मौत हो गई है। सुनील साहू / मोनिका / 21 अप्रैल 2026/ 01.50