जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर थानान्तर्गत सारा सिटी अमखेरा रोड में दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि सारा सिटी अमखेरा रोड निवासी श्रीमती निलोफर खान के पति गुलाम मुस्तफा पेटिंग का काम करते हैं गत 2 अप्रैल को निलोफर के ससुराल में शादी थी पति मुस्तफा रात में रोजाना काम कर व शादी अटेंड करने के बाद रात में घर आकर सो जाते थे गत 4 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे मुस्तफा घर में ताला लगाकर शादी में अपनी पत्नी के पास आये थे 5 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे मोहल्लें वालों ने निलोफर को फोन पर बताया कि उसके घर का ताला टूटा है घर के सामने रहने वाले मोहसिन के घर का भी ताला कटा हुआ था और दरवाजा खुला था। निलोफर व उसके पति मुस्तफा ने चोरी की सूचना पर मिलने पर तुरंत घर आकर देखा कि घर में लगा ताला कटा हुआ था। अंदर रखी अलमारी में रखे सोने के जेवर टाप्स एक नथ, चांदी की तीन नग चेन गायब थी। इसी तरह गुलाम मुस्तफा के सामने रहने वाले मोहसिन के घर का ताला टूटा था मोहसिन के घर की रखी अलमारी में रखे पचास हजार रूपए गायब थे। अज्ञात चोरों ने कुछ ही समय के अंतराल में नकवजनी की दोनों वारदातों को अंजाम दिया था। सुनील साहू / मोनिका / 21 अप्रैल 2026/ 01.32