राष्ट्रीय
21-Apr-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। शिवसेना (यूबीटी) की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात करती है, लेकिन असल में, जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां महिलाओं की राजनैतिक स्थिति की तस्वीर कुछ और ही बयां करती हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि गुजरात में 2022 के चुनाव में 182 सदस्यों वाली विधानसभा में 15 महिलाएं (लगभग 8.2 प्रतिशत) चुनी गईं। वहीं मध्यप्रदेश के 2023 के चुनाव में 230 सदस्यों वाली विधानसभा में 27 महिलाएं (लगभग 11.7प्रतिशत) चुनी गईं। इतना ही नहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने महिला आरक्षण को लेकर सिलसिलेवार उन राज्यों के महिला विधायकों के आकड़े पेश किए जहां वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 2023 में 19 महिलाएं चुनी गईं (लगभग 21 प्रतिशत) उत्तर प्रदेश में 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 2022 में 47 महिलाएं चुनी गईं (लगभग 11.6 प्रतिशत) राजस्थान में 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 2022 में 20 महिलाएं चुनी गईं (10प्रतिशत) असम में 126 सदस्यों वाली विधानसभा में 2021 में 6 महिलाएं चुनी गईं (लगभग 4.8 प्रतिशत) महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 2024 में 21 महिलाएं चुनी गईं (लगभग 7.3 प्रतिशत) बिहार में 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 2025 में 29 महिलाएं चुनी गईं (लगभग 11.9 प्रतिशत) ओडिशा 147 सदस्यों वाली विधानसभा 2024 में 11 महिलाएं चुनी गईं (लगभग 7.5 प्रतिशत ) आशीष दुबे / 21 अप्रैल 2026 आशीष दुबे / 21 अप्रैल 2026