क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र के पास मैदान में बिजली खंबे के नीचे चल रहे एक जुए के फड़ पर छापा मारकर 10 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 50 हजार 300 रुपए जब्त किए है| हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मुखबिर की सूचना पर हनुमानताल आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान बिजली खम्बे के नीचे लाईट में जुआ मन्ना खेल रहे अनिकेत जांगड़े उर्फ अनिकेत खटीक, आदित्य खटीक, सुमित खटीक, अंकित खटीक, अनुराग विश्वकर्मा, अंकित कुमार बेन, शिव खटीक, धर्मेन्द्र खटीक, शिवम सोनी, अभिषेक खटीक को गिरफ्तार कर उनके पास से ताश के पत्ते एवं 50 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। - सुनील साहू / मोनिका / 21 अप्रैल 2026/ 04.59